हमारे बारे में
नगर पंचायत चिरैयाकोट, जिला मुख्यालय मऊ से 27 किलोमीटर दूर मऊ - आजमगढ़ मार्ग पर अवस्थित है | यह नगर 15 वार्डो में विभक्त है | वर्तमान में इस नगर की जनसख्या 23090 आनुमानिक ( जनसख्या वर्ष 2011 के अनुसार ) है | इस नगर का गठन दिनांक 11 मार्च 2015 को हुआ था | इस नगर का क्षेत्रफल 11.23 वर्ग किलोमीटर है | यहाँ पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नगर में ही स्थित है |
नगर पंचायत के विकास की संक्षिप्त विवरण:
शिक्षा - नगर पंचायत सीमान्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय है|
स्वास्थ्य - इस नगर में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है |
सफाई व्यवस्था - पूरे नगर की सफाई २ चक्र में की जाती है | प्रथम चक्र में प्रात% 6:00 बजे पूर्वान्ह 10:00 बजे तक एवं द्वितीय चक्र में अपरान्ह 2:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक होती है | सफाई व्यवस्था के लिए एक ट्रेक्टर , दो हाइड्रोलिक टेम्पो और ३ मोबाइल टॉयलेट विद्यमान है | नालियों में प्रतिदिन कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाता है | नगर पंचायत के पास दो फागिंग मशीन भी है, जिससे नगर की मच्छरों से बचाव का कार्य किया जाता है|
Read More...